भीलवाड़ा में मासूम से दरिंदगी का आरोपी गिरफ्तार:खेत में सो रहे पिता के पास से बेटी को उठाकर ले गए थे; पुलिस ने साढ़े 3 साल बाद पकड़ा

मासूम को किडनैप कर गैंगरेप करने के आरोपी को भीलवाड़ा पुलिस ने साढ़े 3 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 15 हजार का इनाम घोषित था। इसी मामले में गिरफ्तार एक अन्य आरोपी को पॉक्सो कोर्ट ने आजीवन कारावास और 1 लाख 68 हजार के जुर्माने से दंडित भी किया था। घटना जिले के काछोला थाना इलाके में 16 जून 2022 को हुई थी। जांच अधिकारी सुरेश डाबरिया ने बताया- 17 जून 2022 को काछोला थाने पर पीड़िता के पिता ने एक रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया था कि 16 जून को वो अपने खेत पर बने कच्चे मकान में सो रहा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात व्यक्ति शराब और नॉनवेज लेकर खेत में बने मकान की ओर आए और मेरे साथ मारपीट की। मेरे गले में पहना सोने का नामा मुझसे छीन लिया और मुझे कमरे में बंद कर दिया। बेटी को बाइक पर जबरदस्ती ले गए
इसके बाद उन्होंने पास में सो रही मेरी पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ मारपीट की, उसके पर्स में रखे 5 हजार छीन लिए और मेरी बच्ची को जबरदस्ती बाइक पर उठा कर ले गए और हरपुर के जंगलों में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया और उसे वहीं छोड़ भाग निकले। डीएनए सैंपल से हुई रेप की पुष्टि
इस रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक टीम का गठन किया। इस टीम ने घटना में शामिल एक व्यक्ति और एक बाल अपचारी को 5 दिसंबर को गिरफ्तार किया। इन्होंने अपने एक अन्य साथी के भी इस वारदात में शामिल होने की जानकारी दी। पुलिस ने उनके डीएनए सैंपल से उनके अपराध की पुष्टि करवाई। एक आरोपी को आजीवन कारावास
पॉक्सो कोर्ट ने इस मामले में दोष साबित होने के बाद एक आरोपी को आजीवन कारावास और एक लाख 68 हजार के जुर्माने से दंडित किया था दूसरे व्यक्ति की तलाश में टीम ने मुखबिरों की सूचना, परंपरागत पुलिसिंग के बाद उसे रूपाहेली थाना क्षेत्र में एक बैठक में भाग लेने जाने के दौरान डिटेन किया और पूछताछ के बाद इसे बापर्दा गिरफ्तार कर लिया। ये थे टीम में शामिल
आरोपी को पकड़ने गई टीम में आईपीएस सुरेश कुमार डाबरिया, हेड कॉन्स्टेबल ओम प्रकाश, सत्यनारायण, कॉन्स्टेबल शम्मी कुमार, भंवरलाल और गुलाबपुरा थाने की टीम का विशेष सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *