जैसलमेर जिले के खुहड़ी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई बकरी चोरी मामले में तीन युवकों को पकड़े गए। जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए खुहड़ी थाना पुलिस ने बकरा चोरी के मामले में गिरफ्तार हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक जेल में भेज दिया गया है। खुहड़ी थानाप्रभारी नरेंद्र पंवार ने बताया- 17 दिसम्बर 2025 को हुई बकरा चोरी के मामले में तीन चोरों को पैरों के निशान के आधार पर पकड़ा है। तीनों से पूछताछ कर कोर्ट में पेश किया जहां से तीनों को जेल भेज दिया। 17 दिसंबर को हुई थी चोरी पुलिस के अनुसार, सोडा निवासी वीरम सिंह पुत्र मोडसिंह ने थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया था कि 17 दिसंबर 2025 की शाम उनकी बकरियां गांव के बाहर चरने गई थीं, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटीं। अगली सुबह जब बकरियों की तलाश शुरू की, तो गांव के पास एक पेड़ के नीचे मोटरसाइकिल के टायरों के निशान और चार अज्ञात व्यक्तियों के पैरों के निशान मिले। इससे स्पष्ट हो गया कि अज्ञात चोर बाइक पर सवार होकर आए और बकरियां चुराकर ले गए। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन सीमावर्ती क्षेत्र में पशु चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एसपी अभिषेक शिवहरे ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। थानाधिकारी नरेन्द्र पंवार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने स्थानीय मुखबिरों को सक्रिय किया और संदिग्धों की आवाजाही पर नजर रखनी शुरू की। दबिश देकर तीनों आरोपियों को दबोचा पुलिस टीम ने मुखबिरों की मदद और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सोडा गांव और आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने तीन संदिग्धों—दामाराम, किशोर कुमार और मोतीराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बकरा चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:


