कल घना कोहरा छाया, आज मौसम साफ:रात का पारा 8 डिग्री पहुंचा; आगे मौसम साफ रहेगा, मगर सर्दी बढ़ेगी

जैसलमेर में सोमवार को घने कोहरे ने डराया वहीं मंगलवार को मौसम साफ रहा। अलसुबह हल्का कोहरा रहा मगर धूप निकलते ही कोहरा गायब हो गया। मौसम साफ होने और हवा चलने से लोगों को सर्दी का असर दिखा। वहीं धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से हल्की राहत भी मिली। मौसम विभाग की माने तो आने वाले चार दिनों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन सर्दी का असर बना रहेगा। वहीं 21-22 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि इसका प्रभाव जैसलमेर में नहीं रहेगा। अलसुबह हल्का कोहरा, धूप निकलने पर गायब जैसलमेर शहर में सोमवार को एक ओर जहां घने कोहरे ने लोगों को डराया वहीं ठंड से लोगों की कंपकंपी छूट गई। वहीं मंगलवार को अलसुबह हल्का कोहरा रहा मगर धूप निकलने के बाद ही कोहरा गायब हो गया। धूप निकलने पर लोगों को सर्दी से हल्की राहत मिली। जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया गया। अलसुबह व रात को लोगों को ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। चार दिन मौसम साफ रहेगा, ठंड बढ़ेगी मौसम विभाग ने जिले में आगामी चार दिनों तक जिले में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि जिले में 24 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। लेकिन सर्दी का असर इसी तरह बना रहेगा। उन्होंने बताया कि 21-22 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि इसका प्रभाव जैसलमेर में नहीं रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *