‘ठुकरा के मेरा प्यार’ डिज्नी प्लस पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइब वाली सीरीज

रांची | डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ अब तक की सबसे ज्यादा सब्सक्राइब की जाने वाली सीरीज बन गई है। सीरीज की दिलचस्प कहानी और दर्शकों को जोड़ने वाले किरदार में अभिनेत्री संचिता बासु को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है, जो सीरीज में शान्विका का किरदार निभा रही हैं। सीरीज की सफलता का जश्न मनाने के लिए निर्माता तथा क्रिएटर सचिन पांडे रांची पहुंचे। सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर सीरीज की सफलता की जानकारी दी। सचिन पांडे ने दर्शकों को धन्यवाद दिया। संचिता बासु ने शो से जुड़े अनुभव साझा करते हुए कहा कि रांची में रहना एक यादगार अनुभव रहा है। यहां जो प्यार और उत्साह मिला है, वह हमेशा मुझे याद रहेगा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *