दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि होंगे आरयू के पुरुषोत्तम कुमार

रांची | रांची यूनिवर्सिटी के वाणिज्य विभाग के एनएसएस टीम लीडर पुरुषोत्तम कुमार का चयन नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि के रूप में हुआ है। समारोह में पूरे देश से एनएसएस के 200 स्वयंसेवकों का चयन गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में किया गया है। आरयू कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि कर्तव्य पथ पर तिरंगे की सलामी देना गर्व की बात है। उन्होंने पुरुषोत्तम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुरुषोत्तम कुमार के साथ उनकी मां आशा देवी को भी आमंत्रित किया गया है। डॉ. अमर कुमार चौधरी, डॉ. ब्रजेश कुमार, डॉ. सुदेश कुमार साहू, डॉ. एमसी मेहता, डॉ. गुरु चरण साहू ने भी बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *