प्रतापगढ़ के उचवानिया गांव में दिखा तेंदुआ:बच्चे ने मोबाइल से खींचीं फोटो; वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर, पिजंरा लगाया

प्रतापगढ़ जिले की जाजली ग्राम पंचायत के उचवानिया गांव में मंगलवार को एक तेंदुआ देखा गया। सरपंच के मकान के पास तेंदुआ नजर आने से गांव को लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी जिसके बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गई। विभाग ने एहतियातन आसपास के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। बच्चे ने मोबाइल से खींचीं फोटो ग्रामीणों ने बताया कि गांव ही एक बच्चा खेतों के पास गाय के बछड़े को घुमा रहा था, तभी उसकी नजर तेंदुए पर पड़ी जो उसकी तरफ आ रहा था। बच्चे ने देर ना करते हुए बछड़े को अपने साथ लेकर वहां से भाग गया और जाकर अपने पिता को इसकी जानकारी दी। वन विभाग ने लगाया पिंजरा ग्रामीणों को बच्चों और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए एक पिंजरा भी लगाया है। अलर्ट मोड पर वन विभाग की टीम वन विभाग की टीम तेंदुआ की गतिविधियों पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन भी स्थिति पर नजर रखते हुए पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *