उदयपुर की बीएन यूनिवर्सिटी में दूसरा दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित हुआ। इसमें राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागडे़ ने डिग्रियां बांटी। इस दौरान 90 पीएचडी धारकों को उपाधि, 47 स्टूडेंट्स को मेडल और 2025 को डिग्रियां दी गई। मौसम की खराबी के चलते राज्यपाल करीब 2 घंटे की देरी से पहुंचे। इस मौके पर राज्यपाल बागड़े ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाना चाहिए, क्योंकि हर व्यक्ति के शिक्षित होने से पीढिया बदलेगी। इस मौके पर डिग्री एवं गोल्ड मेडल धारक पुरूष काले कलर का बंद गले का जोधपुरी कोट-साफा और महिलाओं के लिए गुलाबी रंग के सलवार सूट और साड़ी के ड्रेस कोड में पहुंचे।


