मांझे के खिलाफ नगर परिषद का एक्शन:नेहरू मार्केट समेत कई इलाकों में छापेमारी, 19 चरखियां जब्त, कलेक्टर के आदेश पर बनी दो स्पेशल टीमें

मकर संक्रांति के पर्व से पहले शहर में चाइनीज और धातु मिश्रित मांझे की बिक्री रोकने के लिए नगर परिषद ने कमर कस ली है। बुधवार को जिला कलेक्टर के निर्देशों पर नगर परिषद आयुक्त के मार्गदर्शन में गठित विशेष दलों ने शहर के प्रमुख बाजारों में औचक छापेमारी की। इस दौरान शहीदान चौक में एक दुकान से धातु निर्मित मांझे की 19 चरखियां जब्त की गईं। शहीदान चौक स्थित एक ठिकाने पर हारून पुत्र निजामुद्दीन को प्रतिबंधित धातु निर्मित मांझा बेचते हुए पाया गया। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से 19 चरखियां जब्त कर लीं, जिन्हें नगर परिषद के स्टोर में जमा करवा दिया गया है। आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि दोषी व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। नगर परिषद आयुक्त देवीलाल बोचलिया बताया कि मानव जीवन और पक्षियों के लिए खतरा बनने वाले धातु निर्मित मांझे का विक्रय किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई दुकानदार इसे बेचते हुए पाया गया, तो उसकी सामग्री जब्त करने के साथ ही भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दो टीमें पहुंची बाजार, मची खलबली आयुक्त के निर्देश पर राजस्व अधिकारी अंगीश कुमार और चिरंजीलाल के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने शहर के व्यस्ततम इलाकों— नेहरू मार्केट, फुटला बाजार और शहीदान चौक में सघन जांच अभियान चलाया। नगर परिषद की टीम को अचानक बाजार में देख मांझा विक्रेताओं में खलबली मच गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *