कोटा के MBS हॉस्पिटल की नई बिल्डिंग में टाइलें उखड़ी:3 साल पहले KDA ने की थी हैंडओवर, इंजीनियरों ने किया निरीक्षण

कोटा में एमबीएस हॉस्पिटल की नई ओपीडी बिल्डिंग में फर्श की टाइलें उखड़ गए। तीन साल पहले ही KDA ने इस बिल्डिंग को हॉस्पिटल के हेडओवर किया था। अचानक हुई इस घटना से स्टाफ सकते में आ गया। हॉस्पिटल अधीक्षक को इसकी सूचना दी। अधीक्षक ने कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) के सचिव को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद इंजीनियरों की टीम ने मौका निरीक्षण किया। KDA इंजीनियर ने एयर निकलने से टाइल उखड़ना बताया है। इन जगहों पर उखड़ी टाइल
बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर पर ओपीडी संचालित की जाती है। यहां नेत्र विभाग (आई ओपीडी) के रूम में अचानक से कई जगह से फर्श की टाइल उखड़ गई। कुछ टाइल में दरार भी आ गई। पास ही स्थित अस्थि रोग विभाग (ऑर्थो ओपीडी) की गैलरी में भी कमोबेश ऐसे ही हालत बने। यहां भी टाइल उखड़कर टूट गई। दोनों विभाग के इंचार्ज ने इसकी सूचना हॉस्पिटल अधीक्षक को दी। हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. धर्मराज मीणा ने बताया कि नई ओपीडी के सेकेंड फ्लोर पर कुछ जगहों पर टाइल उखड़ी है। आज KDA इंजीनियरों के साथ मौका देखा। इंजीनियरों ने मौसम की वजह से ऐसा होना बताया है। फिलहाल ब्रेक हुई टाइल्स को एक तरफ रखवाया है। ओपीडी को दूसरे कमरे में शिफ्ट कर दिया था। वैसे यहां इतना वजन नहीं था जिसके कारण टाइल्स उखड़ जाए। KDA इंजीनियर महेंद्र सक्सेना ने बताया कि एयर निकलने के कारण हॉस्पिटल की नई बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर पर टाइल्स उखड़ी है। दो तीन जगहों पर ऐसा हुआ है। अक्सर ऐसा हो जाता है। इतना मेजर इश्यू नहीं है। काम कर देंगे। ये खबर भी पढ़ें- 70 करोड़ की नई बिल्डिंग में टपक रहा पानी:कोटा के MBS अस्पताल में मरीज फिसलकर गिरे, कहा- अधिकारियों को कोई चिंता नहीं मानसून की दस्तक के साथ ही क्षेत्र के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल की नई बिल्डिंग में बारिश का पानी टपकने लगा है। 70 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस बिल्डिंग का निर्माण कराया गया है। बारिश के बाद अस्पताल की तीसरी मंजिल की छत से लगातार पानी टपक रहा है। खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *