छात्राओं को नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक:सहायक निदेशक ने नशे के दुष्परिणाम बताए, सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

करौली। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक धर्मेंद्र कुमार मीना ने राजकीय कन्या महाविद्यालय, करौली की छात्राओं को नशा मुक्ति और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। इस अभियान का उद्देश्य नशा मुक्ति को एक सामाजिक आंदोलन बनाना और महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना है। कार्यक्रम की शुरुआत “नशा मुक्ति—एक नई किरण” और महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ हुई। सहायक निदेशक मीना ने छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से बचने और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज के भविष्य को भी प्रभावित करता है। उन्होंने छात्र जीवन में नशे से दूरी बनाए रखने को उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक बताया और छात्राओं से सकारात्मक संगत, योग, खेल तथा रचनात्मक गतिविधियों को अपनाने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री मातृत्व योजना, लाड़ो प्रोत्साहन योजना, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम, सामूहिक विवाह एवं अनुदान योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना, लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना, जननी सुरक्षा योजना और मां वाउचर योजना जैसे कार्यक्रमों का फायदा उठाने के लिए प्रेरित किया गया। सहायक निदेशक ने यह भी बताया कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पिछले दो वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और तकनीकी क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने आंकड़ों और तथ्यों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि युवाओं और महिलाओं के लिए कौशल विकास व रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा संबल योजना, निर्माण श्रमिक शिक्षा एवं कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम तथा विश्वकर्मा योजना की भी जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी जिले में विकास रथ, विभिन्न आयोजनों, समस्या समाधान शिविरों, राजकीय पीजी महाविद्यालय एवं जिला पुस्तकालय में छात्र–छात्राओं को राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित सामग्री वितरित की जा चुकी है। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने नशा मुक्त जीवन का संकल्प लिया और जानकारी को उपयोगी बताते हुए राज्य सरकार की पहल की सराहना की। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. जमुनालाल मीना, प्रोफेसर डॉ. हरकेश मीना, नशा मुक्ति प्रभारी डॉ. ऋषि शर्मा, सहायक आचार्य अरविन्द मीना, सुमेर मीना, संजीव सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *