कोटपूतली में साढ़े छह घंटे बिजली कटौती:डाबला रोड फीडर पर मरम्मत कार्य के चलते सप्लाई बाधित

कोटपूतली में मंगलवार को साढ़े 6 घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। यह कटौती डाबला रोड फीडर पर विद्युत लाइनों के आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य के कारण होगी। सहायक अभियंता (पवस) अमित ढाका ने जानकारी देते हुए बताया कि 33/11 केवी कोटपूतली शहर जीएसएस से निकलने वाले 11 केवी डाबला रोड फीडर पर यह कार्य किया जाएगा। इसके चलते डाबला रोड पर कृपा का तिबारा के आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान कुल साढ़े 6 घंटे तक बिजली गुल रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *