खैरथल एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने लिया संकल्प:स्वच्छ भारत बनाने के लिए का लिया प्रण, लोगों को स्वच्छता अपनाने की अपील की

खैरथल के राजकीय महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर के छठे दिन बुधवार को स्वच्छता को लेकर विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। शिविर में शामिल स्वयंसेवकों ने ‘स्वच्छ भारत’ बनाने का संकल्प लेते हुए सामूहिक रूप से एनएसएस लक्ष्य गीत का गायन किया। इसके साथ ही योग, जुंबा और श्रमदान के माध्यम से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का संदेश दिया गया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर के खेल मैदान को विकसित करने के उद्देश्य से श्रमदान किया। साथ ही पेड़ों को नियमित रूप से पानी देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी ध्यान दिया गया। श्रमदान गतिविधि में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छ और हरा-भरा परिसर बनाने का संदेश दिया। स्वच्छ भारत पर हुआ बौद्धिक सत्र छठे दिन के कार्यक्रम में ‘स्वच्छ भारत’ विषय पर बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में स्वच्छता के सामाजिक और व्यक्तिगत महत्व पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। स्वच्छता अपनाने और प्रेरित करने की अपील महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत की कल्पना तभी साकार हो सकती है, जब युवा वर्ग इसमें सक्रिय भूमिका निभाए। एनएसएस की भावना आत्मसात करने पर जोर कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. दीपक कुमार ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए एनएसएस के उद्देश्यों की जानकारी दी। वहीं कार्यक्रम अधिकारी साक्षी जैन ने स्वयंसेवकों को एनएसएस की मूल भावना सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जुड़ा संदेश सांस्कृतिक सत्र में पूजा, हीना और मुस्कान ने नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को जीवंत बनाया। वहीं अंतिम, रिया, रजनी, भारत और देशराज ने ‘स्वच्छ भारत’ विषय पर अपने विचार साझा करते हुए स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की बात कही। इस अवसर पर डॉ. सरस्वती मीणा, राजवीर मीणा, विक्रम सिंह, मनोज गुप्ता, आशीष शर्मा, प्रभुदयाल और सौम्या बारेठ सहित कई शिक्षक और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे और स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *