आलीराजपुर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्ती:अधिकारियों ने किया पतंग दुकानों का निरीक्षण; जिले में कई जगह एक्शन

आलीराजपुर में बुधवार को तहसीलदार ने पतंग दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान चाइनीज मांझे की जांच की गई। इस कार्रवाई की खबर फैलते ही कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर निकल गए। अधिकारियों ने बताया कि कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देश पर जिले में हर साल राजस्व विभाग का दल चाइनीज मांझे की बिक्री पर नजर रखता है। बुधवार को निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों में मौजूद मांझों की गहन जांच की और दुकानदारों को प्रतिबंधित चाइनीज मांझा न बेचने के सख्त निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने दुकानदारों से अपील की कि वे केवल वैध और सुरक्षित पतंग सामग्री का ही विक्रय करें। जिले में कई जगह हुई कार्रवाई आलीराजपुर तहसीलदार सविता राठी ने नगर की पतंग दुकानों का निरीक्षण किया। वहीं, जोबट नगर में तहसीलदार सुनील राणा और नगर पालिका अधिकारियों ने दुकानों की जांच की। इसके अलावा उदयगढ़ और कट्ठीवाड़ा में भी राजस्व अधिकारियों द्वारा पतंग विक्रय दुकानों का निरीक्षण किया गया। बता दें कि, कलेक्टर नीतू माथुर ने जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163(1) के तहत चाइना मेड नायलॉन डोर (चाइनीज मांझा) के क्रय-विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *