NSUI ने झाबुआ में सरकार पर साधा निशाना:पेड़ों की कटाई के खिलाफ ‘एक पेड़ भविष्य के नाम’ अभियान

झाबुआ में बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दरअसल, देश भर में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और पर्यावरण को हो रहे नुकसान के खिलाफ NSUI ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। कॉर्पोरेट जगत को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप गोपाल कॉलोनी स्थित विधायक कार्यालय पर NSUI के जिलाध्यक्ष नरवेश अमलियार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। संगठन ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार कॉर्पोरेट जगत को फायदा पहुंचाने के लिए जंगलों और प्राकृतिक संपदा का विनाश कर रही है, जिससे आने वाली पीढ़ियों का भविष्य खतरे में है। जिलाध्यक्ष बोले-हम समाधान का हिस्सा बनना चाहते है विरोध प्रदर्शन के साथ-साथ, NSUI ने सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से “पर्यावरण बचाओ – पेड़ बचाओ” अभियान के तहत “एक पेड़ भविष्य के नाम” वृक्षारोपण मुहिम की घोषणा की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और जिले भर में व्यापक स्तर पर पौधरोपण करना है। NSUI जिलाध्यक्ष नरवेश अमलियार ने कहा, “हम केवल विरोध नहीं कर रहे, बल्कि समाधान का हिस्सा भी बनना चाहते हैं। जहां सरकारें पेड़ काट रही हैं, वहीं NSUI का हर कार्यकर्ता भविष्य को बचाने के लिए पेड़ लगाएगा।” 250 कार्यकर्ता स्कूल-कॉलेज में करेंगे पौधारोपण झाबुआ एनएसयूआई के 250 कार्यकर्ता 15 जनवरी तक स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय में प्रतिदिन पौधारोपण करेंगे। साथ ही वहां के कर्मचारियों को पौधे भेंट कर उसकी जिम्मेदारी निभाने के लिए अनुरोध करेंगे। यह रहे उपस्थित इस दौरान एनएसयूआई जिला महामंत्री विनोद गणावा, जिला उपाध्यक्ष, अलकेश नलवाया, जिला सचिव, शंकर नलवाया, आदर्श कॉलेज प्रभारी मनोश गुंडिया, अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, महामंत्री आशिष भाबोर, सचिव संजू भाबोर,तानसिंह खराड़ी,कैलाश भूरिया, दिलीप गुंडिया, कमलू भूरिया समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *