बैतूल हाईवे पर डीजल चोरी की घटनाएं बढ़ीं:पेट्रोल पंप संचालक ने पुलिस से की शिकायत, CCTV फुटेज में दिखे चोर

बैतूल-नागपुर नेशनल हाइवे (NH-47) पर बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में खड़े ट्रकों से डीजल चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। इन वारदातों से परेशान होकर बैतूल बाजार स्थित वर्मा इंडियन ऑयल पंप के संचालक राजीव वर्मा ने पुलिस से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। रात के समय हो रही डीजल चोरी राजीव वर्मा ने शिकायत में बताया कि उनके पेट्रोल पंप पर रोजाना भारी वाहन डीजल भरवाने के बाद हाईवे किनारे खड़े रहते हैं। रात के समय अज्ञात चोर ट्रकों की टंकियों के ताले तोड़कर डीजल चोरी कर रहे हैं। पंप संचालक के अनुसार 31 दिसंबर की रात करीब 3 बजे और इसके बाद पिछली रात सुबह करीब 3:36 बजे पंप के आसपास डीजल चोरी की घटनाएं हुईं। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरों की गतिविधियां कैद हुई हैं। फुटेज में देखा गया कि चोर लग्जरी वाहनों से हाईवे पर पहुंचते हैं और कुछ ही मिनटों में ट्रकों से डीजल निकाल लेते हैं। प्लास्टिक केन में भरकर ले जाते हैं डीजल सीसीटीवी फुटेज में 4 से 5 लोग बड़ी प्लास्टिक की केन में डीजल भरते नजर आए हैं। आशंका है कि वे डीजल निकालने के लिए किसी तकनीकी फनल या विशेष उपकरण का उपयोग कर रहे हैं। चोर ट्रकों की डीजल टंकियों के ताले तोड़कर पूरी टंकी खाली कर देते हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पंप और कर्मचारियों की सुरक्षा पर खतरा राजीव वर्मा ने आशंका जताई है कि इस तरह की घटनाओं से न केवल पंप की छवि खराब हो रही है, बल्कि पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को भी खतरा है। पंप संचालक ने अपनी शिकायत की प्रतियां पुलिस अधीक्षक बैतूल, कलेक्टर बैतूल और एनएचएआई भोपाल को भी भेजी हैं, ताकि हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा सके। पुलिस ने शुरू की जांच थाना प्रभारी बैतूल बाजार अंजना धुर्वे ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है और आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। टीआई ने बताया कि उपलब्ध फुटेज में चोरों के चेहरे स्पष्ट नहीं हैं, जिससे पहचान में कठिनाई आ रही है। पुलिस चोरी में इस्तेमाल किए गए वाहनों की पहचान और तलाश भी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *