अशोकनगर में गुरुवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक प्रबंधक ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी है। 33/11 केवी अशोकनगर उपकेंद्र से संबंधित फीडरों पर केबल क्षमता वृद्धि और प्रतिस्थापन का कार्य किया जाएगा। यह कार्य केंद्र सरकार की आरडीएसएस (पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना) के तहत किया जा रहा है। इस दौरान अशोकनगर सबस्टेशन से निकलने वाले विभिन्न फीडरों पर विद्युत प्रदाय प्रभावित रहेगा। मुख्य रूप से मेन बाजार फीडर से जुड़े स्थानीय क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती होगी। इससे पुराना बाजार, माधव भवन, मोती मोहल्ला, पुराना थाना और आसपास के स्थानीय क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। कंपनी ने सूचित किया है कि कार्य की आवश्यकतानुसार विद्युत प्रदाय बंद या चालू करने के समय में परिवर्तन किया जा सकता है।


