ग्वालियर में होटल से 18 लाख का वायर चोरी:निर्माणाधीन होटल के CCTV कैमरे में दिखे तीन संदेही, एक महीने पहले भी हुई थी चोरी

ग्वालियर में एक निर्माणाधीन होटल में चोर स्टोर रूम का ताला चटकाकर करीब 18 लाख रुपए का माल चोरी कर ले गए हैं। घटना सिरोल थाना क्षेत्र के इंपीरियल रिसोर्ट के सामने निर्माणाधीन होटल वेलकम में तीन दिन पहले आधी रात की है। खास बात यह है कि पिछले माह भी इस होटल में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था और नौ लाख का माल पार कर ले गए थे। उस समय घटना में छह चोर शामिल थे। बुधवार को चोरी की घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें तीन चोर वारदात करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। सिरोल थाना क्षेत्र होटल वेलकम का निर्माण काम चल रहा है और इस नौ मंजिला बिल्डिंग का निर्माण का ठेका गुजरात की कंपनी वेदांत इंजीटेक एंड इंफ्राटेक्चर प्राइवेट लिमिटेड को मिला है। यहां पर काम कराने के लिए कंपनी ने अभिषेक कुमार मंडल निवासी बिहार को नियुक्त किया है। तीन दिन पहले रात को काम खत्म होने के बाद यहां पर ताले लगाकर कंपनी का स्टाफ चला गया था।
अगले दिन सुबह जब स्टाफ आया तो पता चला कि बेसमेंट में बने गोदाम का ताला टूटा पड़ा है। इसका पता चलते ही अधिकारियों को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही अफसर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
इस मामले में सिरोल थाना पुलिस का कहना है कि एक निर्माणाधीन होटल के भवन से वायर चोरी हुआ है। सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *