अनूपपुर यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन, स्टूडेंट्स पर चलाई वाटर कैनन:बोले- पढ़ाई प्रभावित, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं; 11 मांगों पर घेराव

अनूपपुर जिले के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU) में बुधवार को जमकर बवाल हुआ। एनएसयूआई (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों से जुड़ी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर विश्वविद्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान छात्र इतने उग्र हो गए कि उन्होंने यूनिवर्सिटी का मुख्य गेट पार कर अंदर घुसने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने वाटर कैनन (पानी की बौछार) का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस और छात्रों के बीच जमकर धक्का-मुक्की आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प और धक्का-मुक्की हुई। छात्र लगातार विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस प्रदर्शन में मध्य प्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे और छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे विशेष रूप से शामिल हुए। संगठन का आरोप है कि विश्वविद्यालय में लंबे समय से पढ़ाई और प्रशासन में गड़बड़ी चल रही है, जिन्हें सुनने वाला कोई नहीं है। 11 मांगों का सौंपा ज्ञापन काफी हंगामे के बाद एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय प्रशासन को अपना 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इन मांगों में छात्रों की सुविधाओं, शैक्षणिक सुधारों और प्रशासनिक पारदर्शिता से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इन मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया है। एक महीने की दी मोहलत प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। अगर एक महीने के भीतर सभी 11 मांगें पूरी नहीं की गईं, तो एनएसयूआई इससे भी बड़ा और उग्र आंदोलन करेगी। फिलहाल पुलिस प्रशासन ने परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *