मंडला में आबकारी विभाग ने बुधवार को महाराजपुर क्षेत्र के मड़ईजर गांव में अवैध शराब बनाने के अड्डों पर छापा मारा। छापे के दौरान अलग-अलग अड्डों से 180 डिब्बे महुआ लाहन बरामद किया गया। प्रत्येक डिब्बे में करीब 10 किलो लाहन भरा हुआ था। इस तरह कुल लगभग 1800 किलो महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली भट्टियों को भी तोड़ा गया। 110 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त आबकारी विभाग की टीम ने मौके से 110 लीटर कच्ची महुआ शराब भी जब्त की। जब्त की गई शराब और लाहन की कुल कीमत करीब 1 लाख 96 हजार 500 रुपये बताई गई है। आरोपी मौके से फरार कार्रवाई के दौरान आबकारी अमले को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। विभाग ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह अधिकारी रहे मौजूद इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक शैली सैयाम, सर्वेश नागवंशी, सचिन मंडलोई, मुख्य आरक्षक हरे सिंह, दुर्जन कुलेश, भानु पुसाम, आरक्षक रघुनाथ उइके, विजय कमलेश, नेतराम ककोटिया, सत्यपाल मरावी और शकुंतला सैयाम शामिल रहे।


