महिला कांग्रेस के प्रदर्शन में पुरुष नेता ज्यादा दिखे:नीमच में दूषित पानी से इंदौर में हुई मौतों पर दी मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि

नीमच में महिला कांग्रेस ने इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के विरोध में प्रदर्शन किया। बुधवार शाम को विजय टॉकीज चौराहा पर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। मोमबत्तियां जलाकर दी मृतकों को श्रद्धांजलि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर मोमबत्तियां जलाकर सरकार और प्रशासन की कथित लापरवाही पर सवाल उठाए। उन्होंने इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस प्रदर्शन में एक असामान्य स्थिति देखने को मिली। महिला कांग्रेस की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं की संख्या केवल पांच से छह तक सीमित रही। कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं की तुलना में पुरुष कांग्रेसियों की भीड़ अधिक थी। इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा सांभर के नेतृत्व में ओम दिवान, बृजेश सक्सेना, अनिल चौरसिया, योगेश प्रजापति, दिग्विजय सिंह, इलियास कुरेशी और साबिर मसूदी सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *