कांकेर में बोलेरो-ट्रक की टक्कर, तीन घायल:चारामा के चावड़ी गांव में हादसा, घायलों के सिर, पैर और हाथों में आई चोटें, अस्पताल में भर्ती

कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम चावड़ी में एक बोलेरो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, बोलेरो चारामा से कोरर की ओर जा रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बोलेरो चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। हादसे में घायल चारामा अस्पताल में भर्ती घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचित किया। घायलों को चारामा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, घायलों को सिर, पैर और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि यह मार्ग संकरा है, फिर भी यहां वाहन तेज गति से चलाए जाते हैं। यह सड़क भानुप्रतापपुर और कोरर को जोड़ती है, जिस पर अक्सर बड़े वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिससे छोटे वाहनों को आवागमन में परेशानी होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *