ट्रक ने हेड कॉन्स्टेबल को कुचला, मौत:नो एंट्री में घुसने से रोका तो टक्कर मारी, सड़क पर गिरने के बाद ऊपर से ट्रक निकाला

नो एंट्री में ट्रक को घुसने से रोका तो ट्रक ड्राइवर ने पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। 10 फीट दूर उछलकर सड़क पर गिरने के बाद आरोपी ड्राइवर कुचलते हुए फरार हो गया, जिससे हेड कॉन्स्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिसकर्मी का सिर बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। घटना स्थल से दो किलोमीटर दूर ट्रक को खड़ा कर आरोपी ड्राइवर एक पहाड़ी पर चढ़ गया। जिसे पुलिस पकड़ने का प्रयास कर रही है। यह हादसा दौसा के लालसोट में डिडवाना 22 मील चौराहे पर मंगलवार सुबह 11 बजे हुआ। नो एंट्री में घुसने से पहले रुकने का किया था इशारा
जानकारी के अनुसार हेड कॉन्स्टेबल प्रसादी लाल बैरवा डिडवाना 22 मील चौराहे पर तैनात थे। इस दौरान दौसा की ओर से आ रहे ट्रक को नो एंट्री में घुसने से रोकने के लिए उन्होंने हाथ से इशारा किया। ड्राइवर ने ट्रक रोकने के बजाय हेड कॉन्स्टेबल को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से पुलिसकर्मी उछलकर 10 फीट दूर जा गिरा। इसके बाद भी ड्राइवर ने ट्रक नहीं रोका और सिर को कुचलते हुए फरार हो गया। हादसे में पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लालसोट थाना पुलिस और ASP दिनेश अग्रवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया और परिजनों को सूचित कर दिया। फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश के लिए टीमें गठित की हैं। दो किमी दूर ट्रक को खड़ा कर पहाड़ी पर चढ़ा आरोपी
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर रेलवे की टनल के ऊपर बागवाला की ढाणी (डिडवाना) में ट्रक को खड़ा करने के बाद पहाड़ी पर चढ़ गया। पुलिस की टीमें आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *