पंजाब में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस और ड्रग विभाग को बड़ी सफलता मिली है। कोट इसे खा में जीरा रोड स्थित दीप मेडिकल स्टोर पर संयुक्त छापेमारी में प्रतिबंधित दवाइयां और 300 प्रेगा कैप्सूल बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी सुनीता शर्मा के अनुसार, ड्रग इंस्पेक्टर रवि गुप्ता और एएसआई चरणजीत सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान दुकान से बिना बिल की प्रतिबंधित दवाइयां मिली। मौके से दो आरोपी शरणजीत सिंह और मनदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। प्रतिबंधित दवाओं से संबंधित मामले की जांच ड्रग इंस्पेक्टर रवि गुप्ता कर रहे हैं, जबकि प्रेगा कैप्सूल के मामले में पुलिस ने अलग से केस दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद मेडिकल स्टोर को तुरंत सील कर दिया गया। यह कार्रवाई पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।


