गुमला में जंगली हाथी का आतंक:किसानों की फसलें और घर किए तबाह, लोगों ने भागकर बचाई जान

गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड में एक जंगली हाथी ने किसानों की फसलों और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया है। अनुमंडल कार्यालय के निकट स्थित डैम के पास बेंदोरा पंचायत के करतो डैम क्षेत्र में हाथी ने रात भर तांडव मचाया। पीड़ित किसान विनय भगत के अनुसार, हाथी रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक उनके खेत में रहा। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ भागकर अपनी जान बचाई। हाथी ने विनय भगत और किशुन महतो के गेहूं के खेतों को नष्ट कर दिया। साथ ही, घर के कुछ हिस्सों को तोड़ अंदर कुछ वहां रखे धान, चावल और मडुआ को भी रौंद डाला। वन विभाग से टॉर्च और पटाखों की मांग जालसू भगत के आलू के खेत और सूरजनाथ भगत के केले की फसल को भी बर्बाद कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथी के अभी भी क्षेत्र में मौजूद होने की आशंका के चलते उन्होंने वन विभाग से टॉर्च और पटाखों की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, हाथी कुलाहि होते हुए सारखी जंगल की ओर गया है। ग्रामीणों से हाथी को नहीं छेड़ने की अपील प्रभारी वनपाल चंद्रेश उरांव ने आश्वासन दिया है कि नुकसान का जायजा लेकर उचित मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से हाथी को नहीं छेड़ने की अपील की है। स्थानीय प्रशासन से जंगली जानवरों के हमलों से सुरक्षा के उपाय और त्वरित मुआवजे की मांग की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *