मऊगंज में लूट का चौथा आरोपी गिरफ्तार:ढाई महीने पहले शराब पीने पैसे जुटाने की थी वारदात, जेल भेजा

मऊगंज जिले की नईगढ़ी पुलिस ने लूट के मामले में फरार 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी आलोक पाण्डेय उर्फ बेटू को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार को ग्राम भलुहा से पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से लूटा गया एक मोबाइल और 3 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। क्या था मामला? 12 अक्टूबर 2025 को रिमारी तालाब के पास बोलेरो सवार चार युवकों ने विक्रमादित्य भारती और उनके भाई को रोककर मारपीट की थी और उनसे 9 हजार रुपए समेत मोबाइल लूट लिया था। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को बोलेरो सहित पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि आलोक पाण्डेय तब से फरार था। नशे के लिए की थी वारदात पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नशे की लत को पूरा करने के लिए पैसे न होने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *