महिला मित्र को मैसेज करने पर मचा बवाल:आरकेडीएफ के छात्र पर पाइप-डंडों से हमला, घेरकर पीटा

गांधीनगर थाना क्षेत्र में आरकेडीएफ कॉलेज के एक छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद की जड़ एक छात्रा को मैसेज करना बताया जा रहा है। घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे की है, जब घायल छात्र अमन गोकुलधाम के पास हर्षिता भोजनालय में खाना खाने गया था। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान बड़ी संख्या में आरोपी वहां पहुंचे और अमन को घेर लिया। इसके बाद पाइप और डंडों से उस पर हमला कर दिया गया। मारपीट में अमन का सिर फट गया और शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। अमन का आरोप है कि आरोपी शराब के नशे में थे। वीडियो वायरल, धमकी देकर किया हमला
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कई युवक एक युवक पर हमला कर रहे हैं। एक आरोपी चिल्लाकर कहता है, तू उससे बात करेगा?” और इसके बाद मारपीट शुरू हो जाती है। आरजीपीवी के छात्र बताए जा रहे आरोपी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमला करने वाले आरोपी आरजीपीवी के इंजीनियरिंग छात्र बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गांधीनगर इलाके के एक डेंटल कॉलेज की छात्रा को मैसेज करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले विवाद हुआ था, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। गांधीनगर थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि घटना में अमन त्रिपाठी को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। अमन त्रिपाठी द्वारका धाम, भोपाल का रहने वाला है और वर्तमान में आरकेडीएफ कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *