नारायणपुर| ग्राम सीतापाल में पेड़ से गिरकर एक 32 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गिरने से उसके गुप्तांग क्षेत्र में गहरी चोट लगी और गुप्तांग की थैली फटने से तेज रक्तस्राव होने लगा। उसे तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां आपातकालीन सर्जरी की जरूरत पड़ी। सर्जन डॉ. आदित्य केक्ती ने देर रात ऑपरेशन कर क्षतिग्रस्त ऊतकों की मरम्मत की और रक्तस्राव नियंत्रित किया।


