प्रोबेशन पूरा, 30 सिविल जज की सेवाएं नियमित

बिलासपुर| हाई कोर्ट ने प्रदेश के 30 प्रोबेशनरी सिविल जज की सेवाएं तीन साल का प्रोबेशन पूरा होने पर स्थायी किया है। सभी न्यायिक अधिकारी छत्तीसगढ़ निचली न्यायिक सेवा (भर्ती और सेवा शर्तें) नियम, 2006 के तहत 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर नियुक्त किए गए थे। परिवीक्षा पूरी होने के बाद 7 जनवरी 2026 से नियमित सेवा में कन्फर्म कर दिया गया है। आदेश के तहत केवरा राजपूत, प्रीति झा, कृति कुजूर, निहारिका तिवारी, हर्षवर्धन जायसवाल, देवेंद्र कुमार दीक्षित, विवेक कुमार टंडन सहित 30 अधिकारी शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *