बिलासपुर | एक ओर शहर जाम से जूझ रहा है, वहीं दूसरी ओर नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। तिफरा काली मंदिर से लेकर थोक सब्जी मंडी तक इन दिनों दिन के उजाले में भी स्ट्रीट लाइटें जलती रहती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने नगर निगम के कर्मचारियों को कई बार इसकी सूचना दी, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों का मानना है कि इसी तरह की लापरवाही के कारण नगर निगम पर बिजली का करोड़ों रुपए का बकाया बिल हो गया है। जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा निगम के अधिकारियों की अनदेखी की भेंट चढ़ रहा है। – अमित यादव, स्थानीय निवासी


