समाज में सकारात्मक बदलाव लाने मड़ई का आयोजन

भास्कर न्यूज | कांकेर/सरोना प्रदान संस्था नरहरपुर ग्राम संगठन और ग्राम चोरिया के ग्रामवासियों द्वारा दीदी मड़ई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अति​थि सरपंच हेमंत कुमार भास्कर थे। अध्यक्षता ग्राम पटेल सियाराम पटेल ने की। विशेष अतिथि जनपद सदस्य अमेरिका नेताम, पूर्व सरपंच सबिरा कोराम, अहिल्या कोराम, महिला प्रकोष्ठ संगठन की अध्यक्ष ममता नेताम, छबीला नेताम, फेकन मंडावी, तुलेश्वरी मंडावी, दुर्गा यादव, हरक नेताम, नवलू शोरी थी। दीदी मड़ई के आयोजन में महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके सामाजिक योगदान को मान्यता देने पर विशेष जोर दिया गया। विभिन्न खेलकूद, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं में आपसी सहयोग और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। मुख्य अतिथि हेमंत कुमार भास्कर ने कहा इस तरह के आयोजन न केवल महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं बल्कि उन्हें समाज में बराबरी का अधिकार और सम्मान भी दिलाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों में सक्रिय रूप से भाग लें। विशेष अतिथि अमेरिका नेताम ने कहा दीदी मड़ई जैसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने महिलाओं के समर्पण और सक्रिय भागीदारी की सराहना की। पूर्व सरपंच सबिरा कोराम और अहिल्या कोराम ने भी कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सहयोगियों और ग्रामवासियों को धन्यवाद दिया। महिला प्रकोष्ठ संगठन की अध्यक्ष ममता नेताम ने कहा यह आयोजन महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *