फरीदकोट में दुकान में चोरी का VIDEO:दिन में सामान खरीदने आए, रात में छत के रास्ते घुसे, कैश ले गए

पंजाब के फरीदकोट में आधी रात को एक कन्फेक्शनरी की दुकान में छत के रास्ते से घुसे 2 चोरों ने गल्ले से करीब 15 से 20 हजार रुपए नकद, कीमती सिगरेट के पैकेट और करीब 3 हजार रुपए का अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरों की यह करतूत दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना कर बाद फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना कॉलेज रोड की है। दुकानदार नवी कुमार ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया था। रात करीब 12 बजे दो चोर उसकी दुकान की छत के रास्ते आए और करीब 15-20 हजार रुपए नकद व दो-तीन हजार रुपए का सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने आशंका जताई कि दिन के समय चोर पहले ग्राहक बनकर सामान खरीदने के बहाने आए और रात को मौके का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकानदार की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लेते हुए जांच का कार्य शुरू कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *