फाजिल्का में दिव्यांग पर धारदार हथियार से हमला:बर्थडे पार्टी के दौरान शोर मचाने को मना किया, घर लौटते वक्त युवक ने की वारदात

फाजिल्का में बर्थडे पार्टी के दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर मारपीट की गई है। घटना गांव ओझावाली की है। पीड़ित की पत्नी शांति बाई के अनुसार, उनके चाचा के घर आयोजित बर्थडे पार्टी में डीजे पर डांस कर रहे युवाओं ने काफी शोर-शराबा मचा रखा था। पीड़ित सेवा राम ने जब युवाओं से शांत रहने और घर जाने को कहा। जब वह शाम को अपने घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान एक युवक ने पीछे से उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर घायल सेवा राम को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की पत्नी ने न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि उनके पति दिव्यांग हैं और उन पर धारदार हथियार से वार किया गया है। फिलहाल अस्पताल के डॉक्टरों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *