मोगा में गौ तस्करी का भंडाफोड़:जम्मू के बूचड़खाने भेजी जा रही 13 गायें बरामद, ट्रक ड्राइवर फरार

पंजाब के मोगा में पुलिस ने गौ तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। गऊ सुरक्षा सेवा दल की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ट्रक से 11 बैल और 2 गायों को बरामद किया। इन पशुओं को जम्मू के बूचड़खाने में भेजा जा रहा था। गऊ सुरक्षा सेवा दल के पंजाब अध्यक्ष संदीप कुमार के अनुसार, उन्हें गांव ढहपी से एक ट्रक के निकलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उन्होंने मोगा पुलिस को अलर्ट किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना सदर के पास से ट्रक को पकड़ लिया, हालांकि ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। सेंटर इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि बरामद किए गए सभी पशुओं को मोगा की गौशाला में सुरक्षित पहुंचा दिया गया है, जहां गौ सेवकों को इनकी देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच अधिकारी वीर सिंह के अनुसार, ट्रक कोटकपूरा की तरफ से मोगा की ओर आ रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश के साथ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *