जांगिड़ ब्राह्मण महासभा: राजेश युवा प्रकोष्ठ नियुक्त

अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा, प्रदेश सभा राजस्थान युवा प्रकोष्ठ के द्वारा समाज सेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे राजेश निशान को जिला अध्यक्ष, ब्यावर युवा प्रकोष्ठ पद पर मनोनीत किया गया। राजेश निशान ने अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ धर्मवीर जांगिड़ एवं जिलाध्यक्ष ब्यावर किशन बूड़ल जांगिड़ का आभार व्यक्त किया। नियुक्ति के पश्चात राजेश निशान ने इस दायित्व के लिए प्रदेश एवं जिला स्तर के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों, विशेष रूप से जिनकी अभिशंषा से उन्हें यह जिम्मेदारी प्राप्त हुई, उन सभी के प्रति कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन के द्वारा व्यक्त किए गए विश्वास पर वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *