अलवर | श्री श्याम आराधना मंडल की ओर से 10 जनवरी को शाम 8 बजे से चूड़ी मार्केट हनुमानजी मंदिर के सामने वाली गली सिद्धीपुरा मोहल्ला में खाटू वाले श्याम बाबा का जागरण आयोजित किया जाएगा। मंडल से जुड़े अशोक चौधरी व मोहन शर्मा ने बताया कि जागरण में योगेश सोनी व प्रदीप सिंघल भजन प्रवाहक होंगे। गायक कलाकार राहुल ब्रजवासी और विनय दीवाना भजनों के माध्यम से बाबा को रिझाएंगे। जागरण में अशोक म्युजिकल का सहयोग रहेगा। उन्होंने बताया कि जागरण के अंत में श्याम बाबा की सामूहिक आरती कर प्रसाद वितरण किया जाएगा।


