रायपुर| क्षेत्र के प्रसिद्ध स्थान काला बरड़ा धाम पर 8 से 16 जनवरी तक दोपहर 12 से 3.30 बजे तक रामकथा का आयोजन किया जा है। जिसमें आचार्य गोपालकृष्ण उपाध्याय मुखारबिंद से कथा होगी। पहले दिन कलश यात्रा, ध्वजा नगर भ्रमण, कथा प्रारंभ व 16 जनवरी को पूर्णाहुति, महाप्रसादी के साथ समापन होगा।


