ब्यावर |विद्यालय प्रागंण में विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा चारुल छीपा का पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयन होने व जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय परिवार की ओर से छीपा का स्वागत किया गया। छात्रा ने 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आयोजन में विद्यालय की ओर से छीपा को छात्रा द्वारा माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक संजय चौहान ने इस सफलता का श्रेय चारुल के अनुशासन कड़ी मेहनत को दिया तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहा और आश्वस्त किया भविष्य में भी बालाजी अकादमी स्कूल के विद्यार्थी बोर्ड एग्जाम में सर्वश्रेष्ठ परिणाम देंगे। चारुल के पिता चंद्रशेखर प्राध्यापक ने भी सभी विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की।


