ब्यावर| ट्रेक्टर चालक के अचानक से ट्रेक्टर व ट्रॉली के होंक टूटने के कारण ट्रेक्टर का संतुलन बिगड़ गया। वाहन चालक दुर्घटना में घायल हो गया। 43 वर्षीय बीरम सिंह पुत्र घिसा सिंह रामावास निवासी युवक शाम को ट्रेक्टर चालक गांव से बनावड़ी जा रहा था इसी दौरान बनावड़ी से पहले हाइवे पर ट्रेक्टर व ट्रॉली का होंेक निकल गया इसी दौरान ट्रेक्टर का संतुलन बिगड़ गया व ट्रेक्टर चालक घायल हो गया। राहगीरों की सहायता से युवक को ब्यावर अमृतकौर अस्पताल के ट्रामा वार्ड में भर्ती करवाया व डॉक्टर के द्वारा इलाज किया गया। सुचना पर जैतारण पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रेक्टर व ट्राली को सडक के किनारे करवा के वाहनों को आवागमन शुरू करवाया।


