जीएनडीयू की गोल्डन जुबली कन्वोकेशन 15 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी चीफ गेस्ट

भास्कर न्यूज | अमृतसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की 50वीं यानि गोल्डन जुबली वार्षिक कन्वोकेशन 15 जनवरी को गोल्डन जुबली कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की जाएगी। ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल एवं यूनिवर्सिटी के कुलपति गुलाब चंद कटारिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सहित कई अन्य विशिष्ट अतिथियों के उपस्थित रहने की संभावना है। गोल्डन जुबली कन्वोकेशन को सफल और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में कुलपति प्रो. डॉ. कर्मजीत सिंह द्वारा गठित उच्च स्तरीय समितियों की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता करते हुए रजिस्ट्रार प्रो. डॉ. केएस चाहल ने की। बैठक में विभिन्न उप-समितियों का गठन किया गया और जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कन्वोकेशन से एक दिन पहले 14 जनवरी को विशेष रिहर्सल आयोजित की जाएगी, राष्ट्रपति की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और अनुशासन के कड़े इंतजाम किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *