10 दिन से उखाड़ी सड़क को नहीं बनाया

अमृतसर | चमरंग रोड पर पिछले 10 दिन से सड़क उखाड़ी दी गई है। लेकिन इस सड़क को बाद में बनाया नहीं गया। जिस कारण यह पैदल चलने वालों और वाहन चालकों के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है। वहीं रात तो क्या दिन के समय में भी लोग इस गड्ढे के कारण परेशानी का सामना करते हैं। अक्सर जहां पर वाहन चालक टकरा जाते हैं। लोगों का कहना है कि अगर उखाड़े गई सड़क को दोबारा नहीं बनना था तो इसे उखाड़ा ही क्यों गया। क्या विकास के नाम पर कोई भी समस्या को दूर करने के बाद एक नई समस्या पैदा करना प्रशासन के लिए सही है। अगर किसी भी समस्या के लिए कोई कार्य किया जाता है तो उसे तुरंत हल किया जाना चाहिए। सही मुख्य रोड होने के कारण लोग परेशानी से जूझ रहे हैं इसे जल्दी बनाया जाए। – गौतम कुमार, निवासी सुल्तान विंड।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *