‘साथी हमारा कौन बनेगा, तुम न सुनोगे तो कौन सुनेगा’ पर झूमे श्रद्धालु

भास्कर न्यूज | जालंधर प्राचीन मंदिर बाबा यशरथ राय जी श्री बालाजी धाम थापरां मोहल्ला में भक्तों की ओर से मंगलवार को भजन संध्या करवाई गई। विद्वानों ने विधिवत पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। भक्तों ने हनुमान चालीसा पाठ, जय जय जय बजरंगबली…, साथी हमारा कौन बनेगा, तुम न सुनोगे तो कौन सुनेगा…, तेरे जैसा राम भक्त हुआ न होगा मतवाला…, आजा श्याम तेरा है इंतजार…, व अन्य भजन सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। अंत में भक्तों ने प्रभु को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग भी लगाया गया। यहां मुख्य सेवादार गौरव थापर, स्वीटाराम, अमित जगोता, मनोज बाहरी, ब्रजेश सोनू, सुरिंदर राणा, राकेश जांगड़ा, दविंदर गांधी, हनी जोशी, गौरव घई समेत अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *