जालंधर में बदमाशों ने फॉर्म-हाउस को लगाई आग:2-माह पहले सरपंच ने चलाई थी गोलियां, उसी का बदला लिया; कंबाइन, 2-ट्रैक्टर, कार-बाइक जला

पंजाब के जालंधर में एक किसान के फॉर्म हाउस को कुछ बदमाशों ने सुबह चार बजे आग लगा दी। जिसमें गोदाम के अंदर खड़े ट्रैक्टर सहित अन्य वाहनों को आग लग गई। जिससे उक्त फॉर्म हाउस मालिक का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। थाना भोगपुर की पुलिस मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। पीड़ितों के पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए हैं। जल्द आरोपियों की पहचान के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार ये वारदात कस्बा भोगपुर के काला बकरा एरिया में हुई है। कुछ बदमाशों ने सुबह 4 बजे कीमती सामान में आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। फार्म हाउस के मालिक अमरजीत सिंह ने बताया कि वह रोजाना की तरह इसी फार्म हाउस में सोए हुए थे। सुबह सुबह उन्होंने कुछ आवाजें सुनी और फिर फार्म हाउस में आग लग गई। उसमें मौजूद सारा कीमती सामान जला दिया गया। इस वारदात में फॉर्म हाउस मालिक की एक कंबाइन हार्वेस्टर, 2 ट्रैक्टर, एक गाड़ी और दो बाइकों सहित अन्य सामान शामिल है। फॉर्म हाउस के मालिक ने अमरजीत सिंह ने बताया कि जब ये वारदात हुई तो आरोपी हल्ला कर रहे थे। जिससे मैं डर गया था। जब मैंने देखा तो आरोपियों के हाथ में तेजधार हथियार थे। मेरा लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। 2 माह पहले सरपंच द्वारा मारी गई गोली का लिया बदल बता दें कि ये मामला दो माह पहले शुरू हुआ था। जब जेल में बंद काला बकरा गांव के सरपंच दविंदर सिंह ने अपने विरोधी पार्टी के व्यक्ति तलविंदर सिंह को गोली मार दी थी। सरपंच दविंदर सिंह फिलहाल जेल में बंद है। जिस फॉर्म हाउस को आग लगाई गई, उसका मालिक सरपंच दविंदर का करीबी है। अमरजीत ने उनके फॉर्म हाउस को आग लगाने के आरोप भी तलविंदर सिंह के करीबियों पर लगाए हैं। डीएसपी कुलवंत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने आरोपों के आधार पर हम जांच कर रहे हैं। जिसके बाद उक्त आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। एसएचओ बोले- बयानों के आधार पर करेंगे कार्रवाई थाना भोगपुर यादविंदर सिंह ने कहा- हमने पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए हैं। दो की पहचान परिवार ने की है। हम एफआईआर दर्ज कर हम जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे। फिलहाल मामले की जांच है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *