परचून में बेच रहे थे चिट्टा, सात लोग गिरफ्तार

जालंधर| सिटी में परचून में चिट्टे बेचने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने अलग-अगल जगहों से गिरफ्तार किया है। इन से 112.26 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। थाना-2 ने काकी पिंड के हेमंत और किशनपुरा के लविश को 13 ग्राम तो केशव वासी प्रीतनगर (सोढल) को 30 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। थाना-3 ने गौरव उर्फ गग्गी वासी गुरु नानक पुरा (ईस्ट) को 12.26 ग्राम हेरोइन बरामद कर अरेस्ट किया है। थाना-7 ने विवेक जगत वासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी को 6.50 ग्राम तो थाना आठ ने करन वासी बहराम को 40 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। थाना सदर की पुलिस ने गांव जगराल के तलविंदर सिंह को अरेस्ट कर 10.50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इन सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-21 के तहत केस दर्ज किए हैं। पुलिस सभी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है कि वह हेरोइन कहां से खरीद कर लाते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *