जालंधर | सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने नए वर्ष की शुरुआत एक सराहनीय और जिम्मेदार पहल के साथ की। छात्रों ने अनुपयोगी परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं को नष्ट होने से बचाते हुए उन्हें अप साइक्लिंग के माध्यम से पर्यावरण-अनुकूल नोट पैड में बदल दिया। इस रचनात्मक प्रयास के जरिए उन्होंने न केवल कागज की बर्बादी रोकी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश भी दिया। इस अभियान के माध्यम से छात्रों ने यह संदेश दिया कि स्थिरता केवल एक दिन का प्रयास नहीं, बल्कि निरंतर अपनाई जाने वाली जीवनशैली है। सीटी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मनबीर सिंह और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. नितिन टंडन ने कहा कि छात्रों ने यह साबित किया है कि जागरूकता से ही सकारात्मक और स्थायी बदलाव की शुरुआत होती है।


