जालंधर | बस्ती दानिशमंदा स्थित सेंट सोल्जर कॉलेज में एनएसएस कैंप लगाया गया। अमृतसर के डीएवी कॉलेज के प्रो. और केमिस्ट्री एक्सपर्ट राजेश मित्रा मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। उन्होंने स्टूडेंट्स को साफ माहौल और जिंदगी में अहमियत के बारे में बताया। प्रिंसिपल डॉ. सुनील कुमार अरोड़ा ने एनएसएस कैंप के अपने अनुभव शेयर किए। प्रो. ध्रुव ने कैंप में बच्चों को शपथ दिलाई। यहां स्कूल प्रिंसिपल अकवीर कौर, कोऑर्डिनेटर डॉ. ममता राय मौजूद रहीं। सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को इस कैंप के जरिए अपनी िजंदगी में नई और अच्छी आदतें लाने का संदेश दिया।


