भास्कर न्यूज | जालंधर कवि अमरजीत काउंके, कवि सतपाल भीखी व कथाकार चिट्टा सिद्धू का सम्मान किया गया।बता दें अमरजीत काउंके की निर्वाण दी तलाश ‘च, द्वंद कथा, यकीन, शब्द रहेंगे कोल, स्मृतियों दी लालटेन, प्यास व इस धरती ते रहिंदेआ जैसी काव्य रचनाएं हैं। इस दौरान सतपाल भीखी ने की तेरी की मेरी कविता पेश की। प्रोग्राम के दौरान अमरजीत काउंके ने अपनी नई लिखी कविता भी साझा की। इस दौरान साहित्य, कला, समाज, प्रवास, सोशल मीडिया के दौर में भी साहित्य की भूमिका पर विचार विमर्श किया गया। यहां देश भगत यादगार कमेटी के जनरल सेक्रेटरी गुरमीत सिंह, वित्त सेक्रेटरी सीतल सिंह संघा, सांस्कृतिक विंग के कन्वीनर अमोलक सिंह और सीनियर ट्रस्टी सुरिंदर कुमारी कोछड़ ने अमरजीत काउंके, सतपाल भीखी और कथाकार चिट्टा सिद्धू को पुस्तकों के सेट भेंट कर सम्मानित किया ।


