हॉकी खिलाड़ियों को ओलिंपियन सुरजीत सिंह के बारे में बताया

भास्कर न्यूज | जालंधर हॉकी के दिग्गज और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ओलिंपियन सुरजीत सिंह की 42वीं पुण्यतिथि के मौके पर हॉकी स्टेडियम बर्ल्टन पार्क में कार्यक्रम करवाया गया। इसमें सैकड़ों खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों ने ओलिंपियन सुरजीत सिंह को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी खेल विरासत को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सुरजीत सिंह के अद्वितीय खेल कौशल और अनुशासन को याद किया। सोसाइटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इकबाल सिंह संधु ने कहा कि सोसाइटी का मिशन यह सुनिश्चित करना है कि सुरजीत सिंह की प्रेरणा खिलाड़ियों में कभी फीकी न पड़े। कार्यक्रम के दौरान मौजूद खिलाड़ियों और अधिकारियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और भारतीय हॉकी की शान को वापस लाने की प्रतिबद्धता के साथ उनकी विरासत को जारी रखने की सामूहिक शपथ ली। इस मौके पर ओलिंपियन राजिंदर सिंह (द्रोणाचार्य अवॉर्डी), गौरव अग्रवाल, प्रो. बलविंदर सिंह कोच, प्रदीप कौर कोच, सीता देवी कोच, नरेश कुमार नांगल कोच, कुलदीप सिंह उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *