ऑटिज्म और डाउन सिंड्रोम से पीड़ित वयस्कों को हुनरमंद बन रहा ‘अपार’

जालंधर | ऑटिज्म और डाउन सिंड्रोम से पीड़ित वयस्कों को जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज 1 में ‘अपार’ आश्रय कार्यशाला पुनर्वासित कर रही है। यह एक गैर-लाभकारी संगठन द्वारा संचालित है, जोकि एकत्रित योगदान के सभी पैसों का उपयोग मिशन और कार्य के लिए करता है। किसी भी व्यक्ति को कोई अतिरिक्त धन लाभ नहीं मिलता। सभी धनराशि सामाजिक मिशन के लिए उपयोग की जाती है। ऑटिज्म और डाउन सिंड्रोम की चुनौती झेल रहे वयस्कों को यहां पर स्पेशल एजुकेटर तथा स्पीच थैरेपिस्ट सेवाएं दे रहे हैं। यहां की स्पेशल ट्रेनिंग समाज में आगे बढ़ाने में बड़ा समर्थन दे रही है। यहां ऑटिज्म और अन्य इंटलेक्चुअल डिसेबिलिटी से प्रभावित लोगों का पुनर्वास किया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *