भास्कर न्यूज | जालंधर अल नूर ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों की ओर से हजरत सैयद ख्वाजा इमाम नासिर प्राचीन दरगाह शरीफ का 1113वां उर्स मनाया गया। चेयरमेन मोहम्मद अकबर अली और प्रधान मोहम्मद मूसा ने अध्यक्षता की। इस मौके पर सैदां गेट मरहूम हाजी बशीर अहमद के निवास स्थान पर सलाना महफिल ए पाक का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों की तादाद में अकीदतमंद हाजिर हुए। इस मौके पर सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली, मेयर वनीत धीर के अलावा आप प्रदेश जॉइंट सेक्रेटरी सरदार सिंह बबलू, पार्षद शैरी चड्ढा, प्रधान विक्की गील, डॉ. अश्विनी कुमार आदि पहुंचे। चेयरमेन मोहम्मद अकबर अली ने सभी देशवासियों को अपनी सोसायटी द्वारा मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि सोसायटी सदस्य हर साल दरगाह शरीफ में 2 दिन लंगर सेवा करती है। महफिल के बाद चादरपोशी का नजारा बहुत हसीन था, जिसमें आस पास के लोगों ने श्रद्धा से अपनी हाजिरी लगाई। फूलों की चादर चढ़ा कर नबी ए पाक पर सलातो सलाम पढ़ा गया। यहां मोहम्मद रईस, मोहम्मद ईसा, रफीक खान, मोहम्मद सालिम अहमद, मोहम्मद फहमी, अबु तालिब, वसीम अकरम, पप्पू खान, मोहम्मद रमजान, शफीक खान, सलीम अहमद, इमाम हाफिज आमिर अशरफी, सूफी गुलजार साबरी व अन्य लोग उपस्थित थे।


