भाजपा की चौपाल आज, तैयारियां जांची

जालंधर | भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में 8 जनवरी को कैंट हलके के गांव फोल्ड़ीवाल में विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ के तहत चौपाल का आयोजन होगा। इसमें पंजाब भाजपा प्रभारी नरेंद्र रैना और प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते भाजपा नेता सुशील शर्मा ने कहा कि इसमें आप और कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को बेनकाब किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों का हवाला देते हुए बताया कि नई योजना के तहत ग्रामीण मजदूरों को अब 100 दिन के बजाय 125 दिन का रोजगार मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *